Lucknow News: युवक ने फांसी लगा दी जान
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: लखनऊ। पाण्ड़े का तालाब निवासी जगदीश गौतम के बड़े बेटे रंजीत (24)का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटा का शव देखकर मां राजेश्वरी चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ पहुंचे। परिजनों ने रंजीत के शव को फंदे से नीचे उतारा। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही बाजारखाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। लेकिन परिजनों को भी नहीं पता था कि रंजीत ने फांसी क्यो लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टत के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.