लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सैरपुर क्षेत्र में किसान दुग्ध मंडी के सामने सोमवार देर शाम एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। युवक का शव दो टुकड़ों में बंट गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीतापुर के विसवां थाना क्षेत्र स्थित पुरैना कौवा खेड़ा निवासी पवन कुमार गौतम (24) बड़े भाई सचिन कुमार के साथ सरैया गांव के पास रहता था। सचिन ने बताया कि पवन सुबह दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए निकला था। सोमवार शाम 6 बजे उससे फोन पर बात हुई थी। देर रात पुलिस से सूचना मिली कि पवन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। परिजन सैरपुर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में शव नहीं दिखाया और सुबह 10:30 बजे आने को कहा। मृतक की मां रामश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन अविवाहित था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर से र...