Lucknow News: युवक को धमकाकर दो हजार रुपये वसूलने में दो गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: मड़ियांव पुलिस ने अन्ना मार्केट प्रीती नगर निवासी आशुतोष तिवारी से एक माह पहले धमकाकर दो हजार रुपये वसूलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 60 फिटा रोड पीली कॉलोनी निवासी फहीम और गाजीपुर बलराम गांव निवासी राज राजपूत को जगलाल पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा है। इनके साथी अमित वर्मा, आयुष पंडित, कौशल गाजी, फहीम गाजी, सुधीर, सुरेंद्र समेत अन्य की तलाश की जा रही है। इन लोगों ने 14 जून को आशुतोष तिवारी को घेरकर बाइक रुकवा ली थी। जबरन बाइक समेत ले जाकर सभी आरोपियों ने पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दो हजार रुपये छीन लिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.