Lucknow News: युवक को ऑटो से कुचलने का प्रयास
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- ऑटो चालक पर कुचलने की कोशिश का आरोप Lucknow News: युवक को ऑटो से कुचलने का प्रयास लखनऊ। इंदिरा नगर सेक्टर 21 निवासी रवि प्रकाश सिंह ने महज 50 रुपए के विवाद में ऑटो चालक पर कुचलने के प्रयास का आरोप लगाते हुए महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महानगर एसीपी अंकित कुमार ने बताया कि पीड़ित रवि प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्तूबर को परिजनों के साथ बादशाह नगर रेलवे स्टेशन जाने के लिए 100 रुपए में उन्होंने ओला बुक की थी। जब वह रेलवे स्टेशन के पास उतरे तो आरोपी चालक 50 रुपए अतिरिक्त मांग की। विरोध पर चालक बहस करने लगा। रवि ने बताया कि साथ में परिवार होने की वजह से उन्होंने आरोपी को सौ रुपए अधिक देकर उससे 50 रुपए छुट्टे मांगे। आरोप है कि चालक ने रुपए वापस नहीं किए और भागने लगा। जब चालक को पकड़ने की कोशिश की तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.