लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता।

युवक को रास्ते में रोककर पीटा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तीन माह पहले एक युवक को कार सवार लोगों ने रास्ते में रोककर उसे बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने उसके सिर बीयर की बोतल फोड़ दी। मारपीट का विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। परिवार को जान से मारने की धमकी दी

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज सरोजनीनगर में बीमा अस्पताल के पीछे स्थित न्यू शक्तिपुरम निवासी शरद पांडेय के मुताबिक बीती 8 अगस्त को दोपहर करीब 2.45 बजे वह घर से विष्णुलोक कॉलोनी की ओर जा रहे थे। तभी यूपी 14 एचई-0614 नंबर की सफेद होंडा सिटी कार सवार गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी डॉ. विक्रम सिंह और सरजीत कुमार ने उन्हें रास्ते में रोक लिया...