Lucknow News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: कोटवा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि युवक को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सुमेन्द्र शुक्ला (37) निवासी कोटवा के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम छह बजे सुमेन्द्र दोस्त सुमित शर्मा के साथ घर से निकले थे। रात 11 बजे वह नशे की हालत में घर लौटे। मंगलवार सुबह 9:25 बजे पत्नी अंजली शुक्ला ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो कोई हरकत नहीं हुई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद के बीच युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजन उन्हें संयुक्त चिकित्सालय साढ़ामऊ ले गए, जहां ईएमओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.