Lucknow News: युवक की मौत के बाद हॉस्पिटल के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: मड़ियांव स्थित सैन्योर हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह आइसक्रीम पार्लर कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और अस्पताल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। रोते-बिलखते परिजन सड़क पर लेट गए और अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने दो लाख रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। सीतापुर गरौली, हंसनापुर निवासी मनोज पांडेय का 24 वर्षीय इकलौता बेटा शिवाजी लखनऊ में आइसक्रीम पार्लर में सेल्स मैनेजर था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे बहन गौरी के घर से लौटते समय बिसवां-सिधौली मार्ग (कदुनी के पास) तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में पुलिस उसे पहले कसमंडा सरकारी अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बुधवार शाम परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.