Lucknow News: युवक का खून बेचकर आरोपियों ने की थी शराब पार्टी
लखनऊ, सितम्बर 17 -- Lucknow News: मोबाइल की किस्त वसूलने के लिए निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव से नवल का अपरहण कर एक यूनिट खून निकालने के मामले में पुलिस ने दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एजेंट टीवीएस फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं, पुलिस तीसरे और मुख्य आरोपी शुभम की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने युवक का खून बेचकर शराब पार्टी की थी। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक अहमद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में हुसdainगंज हरि मजार के पास रहने वाला अनिकेत सिंह उर्फ काका और राजाजीपुरम का सुशांत शर्मा है। दोनों को चमन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। नवल की मां जदुराई ने मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के मुताबिक किस्त बकाया होने पर आठ सितंबर को शुभम सिंह साथी के साथ मोबाइल का सेटलमेंट कराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.