Lucknow News: यात्री सुविधाओं को बेहतर करें: डीआरएम
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल डीआरएम गौरव अग्रवाल ने एडीआरएम (परिचालन) नीतू, सीपीएम /आरएसपी राघवेन्द्र कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ ऐशबाग जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यो का निरीक्षण किया। स्टेशन के अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निर्देशित किया। सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एफओबी, पार्सल ऑफिस, पार्किंग सहित स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा। स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया के विकास व विस्तार सहित स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म पर किए जा चुके कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी रहे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: रेल यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही मिल जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.