लखनऊ, अगस्त 22 -- Lucknow News: बारिश के दौरान कम यात्री होने पर कई बस सेवाओं को यात्री आभाव में निरस्त कर दिया गया। शनिवार सुबह आलमबाग बस टर्मिनल से बनारस, प्रयागराज, दिल्ली, आगरा, मेरठ और अलीगढ़ जाने वाली बसों में गिनती के यात्री थे। इस वजह से बसें निरस्त कर दी गई। बसें निरस्त होने पर यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर हंगामा किया। यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए आलमबाग बस प्रबंधन ने दूसरी बसों से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। तब जाकर यात्री शांत हुए। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक ऑनलाइन सेवाओं वाली बसों में कम से कम 20 यात्री होने चाहिए। सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से कई यात्रियों ने टिकट रद्द करा दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ग्रामीण रूटों पर नहीं चला रहे बसें यात्री परेशान इससे यात्रियों की संख्या बस में कम हो...