लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: दीवाली के बाद परिवहन निगम उन रूटों पर सबसे ज्यादा बसें चलाएगा, जिन पर सवारियों की संख्या सबसे ज्यादा रहेगी। ऐसे रूटों में लखनऊ से दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, प्रयागराज, बनारस शामिल हैं। इनके लिए हर मिनट बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। अतिरिक्त बसों का संचालन लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से होगा। इसके अलावा शहर के पांच मार्गों पर पिकिंग प्वाइंट पर बसों का ठहराव होने से यात्री बीच रास्ते भी बसों में सवार हो सकेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि जिस प्रकार दीवाली पर बसों की बेहतर सेवाएं दी गईं, उसी प्रकार वापसी में बसों की अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें एसी जनरथ, एसी पिंक, साधारण और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। दिल्ली जाने वालों की भीड़ पर नजर रखने...