Lucknow News: मौसम तेजी से बदला, 34 को डेंगू बुखार ने जकड़ा
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: बारिश थमने के साथ ही डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड लगकर बुखार व प्लेटलेट्स में कमी के लक्षणों के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लोहिया संस्थान, केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल समेत चार बड़े अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित 34 मरीज भर्ती हैं। बारिश के बाद गोमती नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद कई इलाकों में जगह-जगह जमा पानी और बढ़ती नमी के बीच मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में और इजाफा हो सकता है।
डेंगू से बचाव के उपाय फुल आस्तीन की ड्रेस पहनकर स्कूल जाएं घरों, छतों, कूलर, गमलों, पुराने टायरों और खाली बर्तनों में जमा पानी डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के प्रजनन का कारण बनता है। एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटता है। मच्छरदानी लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.