लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के लगभग दो साल बाद शव के इलाज का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। पांच लाख रुपये की वसूली की शिकायत का आयोग ने संज्ञान लिया है। पूरे मामले में जिलाधिकारी से जवाब मांगा है। यदि तय समय पर रिपोर्ट आयोग को नहीं भेजी जाएगी तो जिलाधिकारी को आयोग के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। ये थी घटना

मौत के बाद इलाज का आरोप ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में वर्ष 2024 को सीतापुर के अटरिया दरियापुर गांव निवासी डेंगू पीड़ित विशाल पांडेय को भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर मरीज को वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप था मौत के बाद मरीज को पांच दिन तक वेंटिलेटर पर भर्ती रखा गया। जबरन वार्ड में घुसने पर विशाल मृत पाया गया था। उसके शरीर से दुर्गंध आ ...