लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के बैनामे कैसरबाग स्थित उप निबंधन दफ्तर (सदर) में भी पंजीकरण होने के आदेश के खिलाफ मोहनलालगंज तहसील के वकील सामूहिक अवकाश पर चले गए। आदेश के खिलाफ बुधवार को वकीलों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने उप निंबधन दफ्तर बंद कराने के साथ तहसील के सभी न्यायालयों को बंद करवा दिया, जिससे मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। इससे लगभग दो सौ से अधिक बैनामों का पंजीकरण नहीं किया जा सका। राजधानी में संपत्ति पंजीकरण व्यवस्था में मंगलवार को प्रशासनिक बदलाव करते हुए लखनऊ सदर के पांचों उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालयों का विलय कर दिया और मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र की संम्पत्तियों का बैनामा सदर के किसी भी निबंधक कार्यालय में करने की अधिसूचना जारी कर दी। जिसके बाद से ही मोहनलालगंज तहसीाल ...