Lucknow News: मोहनलालगंज में रिटायर जज से करोड़ों की जमीन की ठगी
लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: पीजीआई थाने में रिटायर अपर जिला जज प्रहलाद टंडन की तहरीर पर प्रॉपर्टी कारोबारी विनीत सिंह उर्फ दिलीप सिंह, उसकी पत्नी शशि सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ करोड़ों रुपये की जमीन की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। हुसैनगंज के क्ले स्क्वायर चंद्रा अपार्टमेंट निवासी प्रहलाद के मुताबिक मोहनलालगंज के विनीत का कार्यालय वृंदावन योजना सेक्टर 2बी में है। प्रहलाद ने पिछले साल 30 मई को ग्राम कल्ली पश्चिम स्थित खसरा संख्या-1479 में 17 बिस्वा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि विनीत ने उसी रकबे में बची 5.5 बिस्वा जमीन और दिलाने और फिर पूरी जमीन पलटकर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। भरोसा जीतने के लिए उसने अपने खाते से नौ लाख रुपये और एक परिचित के खाते से 25 लाख रुपये, कुल 34 लाख रुपये प्रहलाद के खाते में भिजवाए, जिससे वह निश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.