लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मोहनलालगंज उपकेंद्र रविवार की सुबह 8:50 बजे ठप हो गया। इससे सिसेंडी, धनवासाड़, खुजौली, पुरसेनी और गौरा कॉलोनी सहित बड़े इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से करीब 50 हजार आबादी के दैनिक कार्य ठप हो गए और उपकेंद्र से लेकर विद्युत विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायतों का तांता लग गया। बिजली न आने से लोगों की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने सुबह 10:30 बजे सप्लाई बहाल की। हालांकि दोपहर भर बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों के घरों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया।

अहिबरनपुर, फैजुल्लागंज में बिजली गुल रही राजेंद्र नगर में शाम को लगभग 7:15 बजे तार बंधी एक पतंग बिजली लाइन पर गिर गई। इससे लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और बिजली गुल ह...