Lucknow News: मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने उतारा
लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: आगरा की रहने वाली तुलसा देवी शुक्रवार को हजरतगंज पार्क रोड पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर के प्लेटफार्म पर खड़ी होकर वहां से कूदकर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने महिला को समझाकर उतारा। पीड़िता ने आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन की पुलिस नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर पीटने और चोरी के केस में फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस कर्मियों पर बंधक बनाने और मूत्र पिलाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को समझाकर उतारा और परिवारीजनों को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया पीड़िता तुलसा देवी आगरा के कैंट इलाके की श्याम नगर छोटी कॉलोनी की रहने वाली है। वह शुक्रवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहां से शोर मचाकर कूदने की कोशिश कर रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर हजरतगंज पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। पुलिस ने तुलसा को समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.