Lucknow News: मोबाइल चोरी कर खातों से 8.69 लाख पार
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: पुलिस के मुताबिक चोरों ने आईईटी कर्मी समेत दो लोगों के मोबाइल चोरी कर खातों से 8.69 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने बीकेटी और जानकीपुरम थानों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बीकेटी के ग्राम रैथा निवासी बलराम गौतम 17 सितंबर की शाम 8 बजे विभूतिखंड से घर लौट रहे थे, तभी किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल में लगा नंबर उनके तीन बैंक खातों में लिंक था। आरोपी ने उसी नंबर से यूपीआई बनाकर बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक खातों से 6 दिन के भीतर 4,84,341 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने गुरुवार को बीकेटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक दूसरा मामला जानकीपुरम स्थित आईईटी कैंपस निवासी विवेक पांडेय का है। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 27 अगस्त को वह बाबा विश्वनाथ धाम दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.