लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: लखनऊ। मड़ियांव के गौरा भीख गांव में रविवार दोपहर पानी की मोटर का प्लग निकालते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। गौरा भीख गांव निवासी भीखाराम (70) घर में लगे पानी की मोटर से टंकी भर रहे थे। दोपहर 12 बजे टंकी से पानी ओवरफ्लो होने लगा और पानी जमीन पर फैलने लगा। बिना मोटर का स्विच बंद किए ही प्लग निकालने दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही उन्होंने गीले हाथों से प्लग को छुआ, तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...