Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूट
लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: पीजीआई थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली 50 वर्षीय महिला से स्कूटी सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। वारदात मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजीव नगर घोसियाना निवासी कल्पना मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे घर के पास टहलने निकली थीं। पुलिस के मुताबिक इस दौरान स्कूटी सवार युवक ने चेन छीनकर कॉल्विन स्कूल की तरफ भाग निकला। महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.