लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम और गाजीपुर इलाके में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई दो सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। एडीसीपी नॉर्थ नवीन कुमार सिंह ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को आयुष विहार निवासी बृजकिशोर बाजपेयी ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। भिटौली क्रॉसिंग के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी गले की सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर जानकीपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के...