लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: गाजीपुर क्षेत्र में इंदिरानगर सावन महोत्सव में लोगों को आकर्षित करने के लिए जाइंट व्हील झूला तो लगा दिया, लेकिन इसकी अनुमति लेने की जरूरत नहीं समझी। पुलिस ने बुधवार को घायल की मां की तहरीर पर मेला आयोजक और झूला संचालक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। मेला संचालन से पूर्व जिम्मेदार विभागों ने सुरक्षा इंतजामों की भी जांच नहीं की। इस लापरवाही का खमियाजा तीन किशोरियों को भुगतना पड़ा। मंगलवार रात झूले की कुर्सी टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अंकिता की मां पुष्पा सिंह ने गाजीपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस मेला आयोजक और झूला संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस दूसरी घायल किशोरी निशा के परिजनों से बात कर एफआईआर में नाम बढ़ाएंगी।

घटनास्थल का निरीक्षण इंदिरानगर सावन महोत्सव मे...