लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने मेरठ में उप निबंधक सदर कार्यालय निर्माण के लिए मवाना बस स्टैंड के पास स्थित 4047 वर्ग मीटर भूमि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को 90 साल के पट्टे पर मुफ्त देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इस भूमि पर उप निबंधक सदर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ, सहायक महानिरीक्षक निबंधक का कार्यालय बनाया जाएगा। यह भूमि मवाना बस अड्डे के नजदीक प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ के आवास के समाने स्थित है। यह भूमि मौके पर खाली है। यह भी पढ़ें- विकास प्राधिकरणों की तरह निकायों में भी भू-उपयोग पर पास होंगे नक्शे इस पर वर्तमान में ब्रिटिश काल से ही सिंचाई विभाग नलकूप खंड मेरठ का कब्जा है...