Lucknow News: मेदांता से लौट रहे अधिवक्ता से ऑटो में दिनदहाड़े लूट
लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: मेदांता अस्पताल से लौट रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिनदहाड़े लूट का शिकार हो गए। ऑटो में सफर के दौरान बदमाश उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में करीब नौ हजार रुपये व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एटीएम कार्ड थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोमतीनगर के विजयंत खंड निवासी रामदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को वह मेदांता अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराकर लौट रहे थे। मेदांता अंडरपास के पास उन्होंने घर जाने के लिए एक ऑटो पकड़ा, जिसमें पहले से एक व्यक्ति सवारी के रूप में बैठा था। पीड़ित के मुताबिक ऑटो में बैठने के बाद चालक और वह सवारी आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान सवारी बार-बार उनकी ओर थूक रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों उनसे झगड़ने लगे और बीच रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.