Lucknow News: मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड
लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: मेडिकल कॉलेजों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट और इलाज का रिकॉर्ड संभालकर रखने की जरूरत कम होगी। उनका ब्योरा इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) में रखने की तैयारी है। आभा नंबर के जरिए मरीजों का पंजीकरण होगा। इससे डॉक्टरों को मरीज के पुराने इलाज और जांच संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही ऑनलाइन प्रिस्क्रिप्शन और डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड से इलाज की निरंतरता और पारदर्शिता बढ़ेगी। गोमतीनगर स्थित एक होटल में शनिवार को आयुष्मान मेधा सम्मेलन हुआ। इसमें सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों को एकीकृत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने पर मंथन हुआ। चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को डिजिटल स्वास्थ्य तकनीक अपनाने में नेतृत्व करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.