लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान में अब मरीजों को और आधुनिक जांच की जा सकेगी। संस्थान में जापानी तकनीक से लैस अत्याधुनिक फ्लोरोस्कोपी मशीन पहुंच गई है। जल्द ही इसे मरीजों के लिए शुरू किया जाएगा। इससे महिलाओं की बच्चेदानी (गर्भाशय) और फैलोपियन ट्यूब की जांच की जा सकेगी। साथ ही पेट, हड्डी-जोड़, यूरोलॉजी और स्त्री रोग से जुड़ी जांच की सुविधा मिलेगी।

नई तकनीक से लाभ संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट की देख-रेख में मशीन निकाली गई। उसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से मरीजों को अधिक सटीक जांच सुविधा मिलेगी। साथ ही जटिल चिकित्सकीय प्रक्रियाओं को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से करने में डॉक्टरों को मदद मिलेगी। मशीन से पेट संबंधी जांच, बेरियम स्टडी, हड्डियों और जो...