लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: लखनऊ। कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम स्कैनिंग के दौरान एक यात्री के बैग से कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर रंजना गौतम ने सूचना दी कि स्कैनिंग में एक यात्री के बैग से संदिग्ध वस्तु मिली है। केसरी खेड़ा निवासी युवक की पहचान लक्ष्य दीक्षित के रूप में हुई। उसके बैग से 7.62 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...