Lucknow News: मेटा अलर्ट पर डीजीपी का एक्शन, 10 मिनट में बची युवक की जान
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: सआदतगंज में रहने वाले एक डिलीवरी ब्वाय ने गुरुवार दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर इंस्टा पर पोस्ट किया कि पत्नी से विवाद के कारण वह अवसाद में है और आत्महत्या करने जा रहा है। मेटा अलर्ट मिलते ही पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एक्शन लिया। उनके कार्यालय से इसकी जानकारी सआदतगंज पुलिस को दी गई। लोकेशन ट्रेस कर अम्बरगंज चौकी के दरोगा योगेन्द्र कुमार पक्का पुल के पास पहुंचे। युवक गोमती नदी में कूदने जा रहा था। इस बीच दरोगा और उनकी टीम के पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराकर शांत कराया। उसके जेहन से आत्महत्या का ख्याल निकाला। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्या के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि युवक ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। पत्नी से आए दिन उसका झगड़ा होता रहता था। इस कारण वह अवसाद में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.