लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: दिवंगत अविवाहित युवक की फर्जी पत्नी बनाकर उसकी पैतृक जमीन हड़पने और करीब 30 लाख रुपये में बेचने के सनसनीखेज मामले का निगोहा पुलिस ने खुलासा किया है। करीब नौ महीने चली विवेचना में साजिश का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक मलूकपुर ढकवा निवासी शांति देवी ने वर्ष 2025 में थाना मोहनलालगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके देवर राजपाल ने अपनी बहन गुड़िया और सुमन देवी उर्फ जमुना देवी के साथ मिलकर मृतक प्रेमचंद्र की फर्जी पत्नी तैयार कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उसकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर लिया।विवेचना में सामने आया कि प्रेमचंद्र की वर्ष 2015 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और उनका विवाह नहीं हुआ था। पिता की मृत्यु के बाद पैतृक संप...