Lucknow News: मृत महिला की जगह दूसरी को खड़ा कर बेच दी जमीन
लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: मोहनलालगंज में प्रस्तावित आईटी सिटी योजना के एक गांव में मृत महिला की जगह दूसरी को खड़ाकर मालिकाना हक बताते हुए जालसाजों ने रजिस्ट्रार दफ्तर में बैनामा करवा दिया। मृतका की बेटी जब जमीन की वरासत कराने के लिए तहसील के चक्कर काटने शुरू किए तब उन्हें हकीकत पता चली। इसके बाद पीड़ित बहनों ने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद डीसीपी के आदेश पर मोहनलालगंज पुलिस ने जालसाज महिला सहित जमीन खरीदने वालों व बैनामें के गवाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि निशातगंज निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग राजेन्द्र कुमारी सिंह ने डीसीपी दक्षिणी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मां भगवती देवी के नाम मोहारी खुर्द में एक बीघा से अधिक जमीन है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: प्रस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.