Lucknow News: मुन्ना मिश्रा का नगर निगम सदन उपनेता बनना लगभग तय
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद दल के पदाधिकारियों को लेकर लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। पार्टी संगठन ने सदन के उपनेता समेत अन्य प्रमुख पदों के लिए नाम लगभग तय कर दिए हैं। मंगलवार को इन नामों की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। हालांकि, सूची को लेकर मेयर की सहमति की सहमति बनने में अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सदन के उपनेता पद के लिए पैनल में मुन्ना मिश्रा, राजेश सिंह 'गब्बर' व सौरभ सिंह 'मोनू' के नाम भेजे गए थे। इनमें संगठन ने मुन्ना मिश्रा के नाम पर लगभग अंतिम मुहर लगा दी है। वहीं मुख्य सचेतक के लिए शैलेंद्र वर्मा, सचेतक के लिए अमित चौधरी और कोषाध्यक्ष के लिए केएन सिंह का नाम तय किया गया है। संगठन का दावा है कि इन नामों को प्रदेश नेतृत्व की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.