लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व निदेशालय, लखनऊ की ओर से भारतीय मुद्राशास्त्र विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को निदेशालय परिसर में किया गया। वक्ताओं ने प्राचीन भारतीय मुद्राओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।"भारतीय मुद्राशास्त्र: परंपरा, विकास एवं विविध आयाम" पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता प्रख्यात पुराविद् प्रो. केके थपल्याल ने की। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व निदेशालय की निदेशक डॉ. रेनू द्विवेदी, राज्य संग्रहालय, लखनऊ के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के प्रो. दानिश मोइन, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अनित्य गौरव एवं प्रो. रश्मि सिंह व उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व निदेशालय के उत्ख...