लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: -लखनऊ, विशेष संवाददाता खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले 15 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को सरकारी सेवा से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ी भी शामिल हैं।इन्हें मिला नियुक्ति पत्रकुशीनगर की आइस प्रजापति - बॉक्सिंगमेरठ के शार्दूल विहान - शूटिंगलखनऊ के आमिर अली - हॉकीउधम सिंह नगर, उत्तराखंड के हिमांशु तिवारी - बैडमिंटनमुरादाबाद के मोहित पाल - शूटिंगगाजीपुर की अनन्या राय - वॉलीबॉलजबलपुर की र...