Lucknow News: मुंह के कैंसर की रोकथाम में मददगार बनेंगे डेंटल हाइजिनिस्ट
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: मुंह में लंबे समय तक घाव बने रहना। सफेद या लाल धब्बे। असामान्य बदलाव। मुंह के कैंसर के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों की समय पर पहचान और मरीज को विशेषज्ञ के पास भेजने में डेंटल हाइजिनिस्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी मकसद से इंडियन डेंटल हाइजिनिस्ट एंड टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (आईडीएचटीए) की ओर से रविवार को बलरामपुर चिकित्सालय के विज्ञान भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त डेंटल हाइजिनिस्टों का स्वागत किया गया। केजीएमयू के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉ. यूएस पाल ने कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और नियंत्रण में डेंटल हाइजिनिस्टों की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मुंह और दांतों की नियमित जांच, संदिग्ध लक्षणों की पहचान और आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई।क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.