लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता ईओडब्ल्यू ने महाकुंभ-2025 पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के नाम पर लगभग सात करोड़ रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी इन्द्रजीत नट्टोजी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी इन्द्रजीत को छह अक्तूबर को मुंबई में गिरफ्तार किया था, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ स्थित एंटी करप्शन की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।

शिकायत और जांच का विवरण शासन ने ठगी के इस मामले की जांच बीते वर्ष ईओडब्ल्यू को सौंपी थी। आईक्यू कंपनी की निदेशक पुनीत सिक्का ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि महाकुंभ-2025 पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए दो जनवरी 2025 को आईएनके पिक्चर्स व एमकोड वेंचर्स एलएलपी कंपनियों के साथ अनुबंध किया गया था। परियोजना के तहत 5.60 ...