लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाताराज्य सरकार ने मीरजापुर-विन्ध्याचल और मुजफ्फरनगर में आवासीय योजनाएं लाने के लिए विकास प्राधिकरणों को 115 करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।राज्य सरकार मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना में विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को आवासीय व व्यावसायिक योजनाएं लाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दे रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए शहरों के समग्र एवं समुचित विकास के लिए 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।मीरजापुर-विन्ध्याचल और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए सीड कैपिटल के रूप में अधिकतम 164.87 करोड़ रुपये की धनराशि अनुमन्य की गई है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 115 करोड़ रु...