लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: लखनऊ। बिजली चोरी के खिलाफ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान मीटर बाईपास कर बिजली जला रहे तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अमौसी और गोमतीनगर क्षेत्र में विभागीय व विजिलेंस टीमों ने 59 परिसरों की जांच की। अमौसी क्षेत्र में 31 कनेक्शनों की जांच में दो उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते मिले। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विभाग के मुताबिक एक मामले में स्वीकृत भार छह किलोवाट और दूसरे में 2.058 किलोवाट दर्ज है। गोमतीनगर क्षेत्र में चिनहट उपकेंद्र के तहत 28 परिसरों की जांच की गई। यहां एक उपभोक्ता के परिसर में बिजली का अनधिकृत इस्तेमाल पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया। विभाग ने जानकीपुरम क्षेत्र में अनुरक्षण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत बकायेद...