Lucknow News: मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन के संरक्षक बने राकेश शर्मा
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: उप्र फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन की शाखा जनपद में फेडरेशन को और मजबूत बनाने के लिए सात पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इनमें सिंचाई और जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत राकेश शर्मा को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा जनपद अध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, सुनीता रानी मोगा, व जीवन प्रकाश, मंत्री रविंद्र कुमार, संगठन मंत्री प्रतिमा श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष संजीव कुमार बनाए गए। यह जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.