Lucknow News: माहवारी स्वच्छता को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक
लखनऊ, सितम्बर 23 -- Lucknow News: निगोहा, संवाददाता। बाबू सुंदर सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन के सहयोग से इंटर कॉलेज की बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फार्मेसी विद्यार्थियों ने छात्राओं को मासिक धर्म चक्र, व्यक्तिगत स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सही उपयोग व निस्तारण, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी के सेवन की जानकारी दी। छात्राओं की जिज्ञासाओं का वैज्ञानिक तरीके से समाधान करते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अभिभावक, शिक्षक या डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम डॉ केके सिंह, डॉ आलोक कुमार शुक्ला और डॉ नीरज सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.