लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: माल। मड़वाना गांव में चोरों ने शुक्रवार रात किसान के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। पीड़ित अमरेश पाल ने बताया कि शुक्रवार रात छत पर सो रहे थे। रात 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो नीचे उतरकर कमरे में आए। कमरे का दरवाजा खुला और कुंडी टूटी मिली। बक्सों में रखे दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। अमरेश ने सुबह थाने में तहरीर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि माल पुलिस चोरी और लूट की रिपोर्ट दर्ज करने में पीड़ितों को कई दिन दौड़ाती है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: घर में सोते रहे लोग, चोर नगदी और जेवर लेकर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...