Lucknow News: मालगाड़ी की चपेट में आया वृद्ध,गंभीर
लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: सरोजनीनगर। बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बजे एक अज्ञात वृद्ध (60) लखनऊ-कानपुर रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा हरौनी ग्राम पंचायत के हड़बीना खेड़ा के पास हुआ। मालगाड़ी चालक ने सूचना हरौनी स्टेशन मास्टर को दी। जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे और घायल को रेलवे स्टेशन लाकर एंबुलेंस से सरोजनीनगर सीएचसी भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप भार्गव ने गंभीर हालत देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। वृद्ध की जेब से 50 रुपये और बीड़ी का बंडल मिला, पर पहचान पत्र नहीं मिला। जीआरपी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.