Lucknow News: मारपीट के दौरान घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: गोसाईगंज,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ में गोसाईगंज के उम्मेदखेड़ा गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में घायल हुए एक मजदूर की शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोसाईगंज के उम्मेदखेड़ा गांव निवासी महेश (40) मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। शुक्रवार रात उसका अपने पड़ोसी शिवा से रास्ते को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शिवा ने अपने साथियों राजन, पच्चू और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महेश अपनी मां सावित्री के साथ रहता था। उसकी पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी एक बेटी अनीता है, जिसका वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.