लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार को पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दबंग ने एक युवक पर पिस्टल से गोली चला दी, लेकिन फायर मिस होने से युवक की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को होटल के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, कारतूस बरामद हुए हैं। गोसाईंगंज एसीपी ऋषभ यादव ने बताया कि सरोजनी नगर के सूरजपल्ली निवासी युवराज गुप्ता रविवार को डांडिया ग्राउंड स्थित होटल सेंट्रम आए थे। वह सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान आगे खड़ी काली फॉर्च्यूनर से उतरे बीबीडी निवासी यशराज जायसवाल ने कार पीछे करने को लेकर उनको गाली देने शुरू कर दी। युवराज ने आरोपी यशराज विरोध जताया। इस पर आरोपी यशराज ने फॉर्च्यूनर से पिस्टल निकाली और युवराज पर तान दी। जान से मारने की धमकी देते हुए फायर झोंक दिया। पीड...