लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लीबाग स्थित अंबेडकरपुरम में गुरुवार रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी कई लोगों के साथ घर में घुस आए और दंपती समेत पांच लोगों पर लाठी-डंडों, पत्थरों और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में चार के सिर फट गए और एक महिला का चेहरा जख्मी हो गया।घायल इलेक्ट्रीशियन सोनू के मुताबिक दोपहर में उनके 9 वर्षीय बेटे यश के पड़ोसी के घर के सामने बैठने को लेकर पत्नी बबली और पड़ोसियों में कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन रात 11 बजे सुनील, बल्ला और उनके साथ आए अन्य लोग घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट में सोनू, उनकी वृद्ध चाची कमला, बेटा यश और भतीजा ऋषि के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पत्नी बबली के चेहरे पर भी चोट लगी। घायलों को खून से लथपथ...