लखनऊ, सितम्बर 7 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड की मामा कॉलोनी, पवन विहार कॉलोनी और गोमती विहार में करीब एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे करीब तीन हजार लोग प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनियों में जलभराव के बावजूद नगर निगम की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। 12 से ज्यादा लोग बुखार, उल्टी-दस्त की चपेट में हैं।

समस्या का विवरण सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि पवन विहार कॉलोनी में सरिता (12), गुड्डू (7), विपिन (10), नेहा (8), जान्हवी (14), सूरज साहू (22), नितिन (14), रीता (10), संगीता (12), अनिल (9), राहुल (20) और राघवेंद्र (17) तेज बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा कई लोगों के शरीर, खासकर पैरों में खुजली वाल...