Lucknow News: मानसून में कंपनी ने की रोड कटिंग, एफआईआर
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: मानसून के दौरान सड़क कटिंग पर लगे प्रतिबंध के बावजूद इंदिरा नगर के शालीमार गार्डन, सेक्टर-12 में सड़क खोदने के मामले में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-7 के अधिशासी अभियंता संजय पाण्डेय की तहरीर पर गाजीपुर थाने में ग्रीन गैस लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निगम के अनुसार शनिवार को क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पता चला कि ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से केबिल बिछाने के लिए बिना अनुमति सड़क की कटिंग की जा रही थी। कंपनी ने न तो नगर निगम से पूर्व अनुमति ली थी और न ही कार्य की सूचना दी थी। इससे नगर निगम की सड़क को नुकसान पहुंचा। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क कटिंग का कार्य तत्काल बंद करा दिया।नगर निगम अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.