Lucknow News: मानसरोवर मार्केट में महिला की हत्या, रेप की आशंका
लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: बाराविरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में मंगलवार तड़के 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद राधा की हत्या की गई। पुलिस ने महिला की मां रेखा की तहरीर पर भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर पीके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने बताया कि राधा अक्सर मानसरोवर मार्केट स्थित लेबर मंडी के आसपास घूमती थी। प्रारंभिक जांच में उसके नशे की आदी होने की बात सामने आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.