Lucknow News: माध्यमिक स्कूलों के 314 शिक्षक प्रधानाचार्य पद पर हुए प्रोन्नत
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाताराजकीय माध्यमिक स्कूलों के 314 शिक्षकों को हाईस्कूल के प्रधानाचार्य के पद पर प्रोन्नति दी गई है। जिसमें पुरुष शाखा के 228 व महिला शाखा के 86 शिक्षक शामिल हैं। लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की प्रोन्नति कर दी गई। अब नव प्रोन्नत शिक्षकों को जल्द तैनाती दी जाएगी।माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लंबी कवायद के बाद महिला व पुरुष शाखा के 314 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों का हाईस्कूल में प्रधानाचार्य (अधीनस्थ राजपत्रित) सेवा संवर्ग पद पर पदोन्नति की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द इन्हें राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के पदों पर तैनाती दी जाएगी।दूसरी यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 314 राजकीय शिक्षकों की प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.