लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के कम्युनिटी रेडियो '90.4 एफएम मेरा रेडियो, मेरी आवाज' की ओर से पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेसिपी उत्सव का आयोजन किया गया। सीएमएस गोमतीनगर प्रथम कैंपस में हुए कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी सेक्शन के बच्चों की माताओं ने भाग लेकर पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से संतुलित आहार का महत्व बताया। कार्यक्रम का आकर्षण सजीव फोन-इन कार्यक्रम रहा, जिसमें माताओं ने श्रोताओं के साथ पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी साझा की। सीएमएस कम्युनिटी रेडियो के हेड रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पौष्टिक आहार बच्चों के स्वस्थ विकास की आधारशिला है। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...