Lucknow News: मां की डांट से आहत किशोरी ने कीटनाशक पीकर दी जान
लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: गोसाईगंज,(लखनऊ),संवाददाता। लखनऊ में गोसाईगंज के अमेठी कस्बे के कटरा मोहल्ले में शनिवार देर शाम मां की डांट से आहत 16 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पिता पुतान सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम उनकी बेटी नैना का अपनी बड़ी बहन अनु से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर मां सीमा ने नैना को डांट दिया। इससे आहत होकर किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।नैना दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। पिता पुतान सिंह सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.